MCX पर सोना 1,51,476 रुपये, चांदी 2,39,606 रुपये पर

बुधवार को कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी के भावों में अलग-अलग रुझान देखने को मिले। सोने की कीमतों में मजबूती बनी रही, जबकि चांदी पर गिरावट का दबाव बना हुआ था। यह ट्रेंड घरेलू वायदा बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नजर आया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अप्रैल वायदा अनुबंध 666 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,51,427 रुपये पर खुला। पिछले सत्र के बंद भाव 1,50,761 रुपये की तुलना में यह उछाल दर्ज किया गया। खबर लिखे जाने के समय सोने का यह कॉन्ट्रैक्ट करीब 715 रुपये की तेजी के साथ 1,51,476 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

दिन के दौरान सोने ने 1,51,870 रुपये का ऊपरी स्तर और 1,51,247 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल अब तक सोने की कीमतें 1,80,779 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच चुकी हैं।

दूसरी ओर, चांदी के भावों में कमजोरी देखी गई। MCX पर चांदी का मई वायदा अनुबंध 1,635 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,257 रुपये पर खुला, जबकि पिछले सत्र का बंद भाव 2,40,892 रुपये था। कारोबार के दौरान चांदी करीब 1,286 रुपये टूटकर 2,39,606 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान चांदी ने 2,40,300 रुपये का उच्चतम स्तर और 2,38,501 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ। वर्ष 2026 में अब तक चांदी की कीमत 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में सकारात्मक रुख बना रहा। कॉमेक्स पर सोना 4,676 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी में गिरावट जारी रही और यह 74.44 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर देखी गई।