MCX पर सोना-चांदी लुढ़के, डॉलर की मजबूती से दबाव 

मंगलवार को MCX में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मजबूत डॉलर और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

सुबह करीब 10:30 बजे सोने का जून वायदा 207 रुपये गिरकर 1,53,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का मई वायदा भी 1,620 रुपये टूटकर 2,50,925 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बीच अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने सोने-चांदी की चमक फीकी कर दी है। इसके अलावा कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भी इन धातुओं पर दबाव बना रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है।