सुपर कॉरिडोर स्थित ग्रेटर बाबा जैन मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश देर रात मंदिर के ताले तोड़कर गर्भगृह से 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की प्राचीन अष्टधातु मूर्तियां चुरा ले गए। घटना के बाद जैन समाज में आक्रोश है।

सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को आशंका है कि चोरों ने पहले रैकी की और फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
मंदिर के चौकीदार ने पुलिस को बताया कि रात में उसे किसी तरह की आवाज नहीं सुनाई दी और उसकी नींद नहीं खुली। पुलिस चौकीदार से भी पूछताछ कर रही है।
गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर परिसर और सुपर कॉरिडोर के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि वारदात में एक से ज्यादा बदमाश शामिल थे।
जैन समाज के पदाधिकारियों ने एसपी से मिलकर जल्द खुलासा करने और मूर्तियों को बरामद करने की मांग की है। समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि कई टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।