गुरुवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। दोनों धातुओं के वायदा भाव में गिरावट आई, जिससे कारोबार कमजोर नजर आया। सुबह के कारोबार में सोने का वायदा भाव 1,61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा, जबकि चांदी 2,97,450 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी।
एमसीएक्स पर सोने की स्थिति
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का जून अनुबंध 298 रुपये की गिरावट के साथ 1,61,888 रुपये पर खुला। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 1,62,186 रुपये था। कारोबार के दौरान यह 325 रुपये तक टूटकर 1,61,861 रुपये तक पहुंच गया। दिन के उच्चतम स्तर पर यह 1,62,308 रुपये और निचले स्तर पर 1,61,027 रुपये तक गया। इस साल सोने ने 1,80,779 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ था।
चांदी की स्थिति
चांदी का बेंचमार्क अनुबंध भी कमजोर शुरुआत करते हुए 1,955 रुपये की गिरावट के साथ 2,98,373 रुपये पर खुला। पिछले बंद भाव 3,00,238 रुपये थे। दिन के दौरान चांदी का उच्चतम भाव 2,98,373 रुपये और न्यूनतम 2,96,879 रुपये रहा। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के सर्वोच्च स्तर तक पहुंची थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव रहा। कॉमेक्स पर सोना 4,696.80 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछले बंद भाव 4,706.70 डॉलर थे। इस साल सोने का उच्चतम स्तर 5,586.20 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी का वायदा भाव 88.12 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले बंद 89.36 डॉलर से कम है।