राहुल गांधी का तीखा हमला: मोदी-शाह को ‘गद्दार’ बताया, RSS को दी खुली चुनौती 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘गद्दार’ करार दिया और आरएसएस के कार्यकर्ताओं से इन बयानों को खुलकर दोहराने की अपील की।

राहुल गांधी ने कहा कि जब आरएसएस के लोग सामने आएंगे और प्रधानमंत्री-गृह मंत्री की बात करेंगे तो उनसे साफ-साफ कह दो कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और पूरा संगठन देश को बेचने में लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस संविधान पर हमला कर रही है, देश की संस्थाओं को कमजोर कर रही है और जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।

आर्थिक संकट की चेतावनी

राहुल गांधी ने देश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत एक बड़े आर्थिक तूफान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि छोटे व्यवसाय बंद हो रहे हैं, युवा, किसान, महिलाएं और मजदूर परेशान हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि जबकि देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, पीएम इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ‘मेलोडी टॉफी’ बांट रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। राहुल ने इसे “नेतृत्व की बजाय नौटंकी” बताया।