‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सोशल मीडिया पर क्रेज, BJP से दोगुने हुए फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इंस्टाग्राम पर इसके 1.96 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। यह संख्या BJP के आधिकारिक अकाउंट से दोगुने से भी ज्यादा है।

व्यंग्य और मीम्स के लिए मशहूर यह पेज युवाओं में खूब पॉपुलर हो रहा है। पेज पर राजनीतिक व्यंग्य, करेंट अफेयर्स और मीम्स पोस्ट किए जाते हैं। मजाकिया अंदाज में गंभीर मुद्दे उठाने की वजह से इसकी रीच लगातार बढ़ रही है।

हाल ही में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का पुराना X अकाउंट ब्लॉक हो गया था। इसके बाद टीम ने ‘Cockroach Is Back’ नाम से नया अकाउंट बनाया। नए अकाउंट के बायो में लिखा है, ‘कॉकरोच मरते नहीं’। अकाउंट बनते ही फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगी।

डिजिटल एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा माहौल में युवा सीधे राजनीतिक पोस्ट से ज्यादा व्यंग्य और मीम्स पसंद कर रहे हैं। इस वजह से यह पेज वायरल हो रहा है। राजनीतिक दलों के आधिकारिक पेज भी इसके रीच से पीछे छूट गए हैं।

इंस्टाग्राम पर BJP के आधिकारिक अकाउंट के करीब 80 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि कांग्रेस के 45 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ 1.96 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है। 

पेज के एडमिन की पहचान सार्वजनिक नहीं है। टीम का दावा है कि उनका मकसद किसी पार्टी का विरोध या समर्थन नहीं है, बल्कि व्यंग्य के जरिए मुद्दों पर बात करना है। सोशल मीडिया पर पेज की पोस्ट्स को लाखों लाइक्स और शेयर मिल रहे हैं।