SBI में 6 दिन की बंद: कर्मचारी हड़ताल, बकरीद, आज निपटा लें ब्रांच काम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ों ग्राहकों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक की शाखाएं 23 मई से 28 मई 2026 तक लगातार छह दिन बंद रहने वाली हैं। इसलिए ग्राहकों को सुझाव दिया जा रहा है कि आज ही ब्रांच से जुड़े सभी जरूरी काम पूरे कर लें।

बंदी के मुख्य कारण:

  • 23 मई: चौथा शनिवार सामान्य बैंक अवकाश।
  • 24 मई: साप्ताहिक छुट्टी।
  • 25 और 26 मई: एसबीआई कर्मचारियों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने स्टाफिंग, पेंशन, आउटसोर्सिंग रोकने और कार्यस्थल सुरक्षा जैसी 16 सूत्री मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई है।
  • 27 और 28 मई: बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी। ज्यादातर राज्यों में 27 मई को छुट्टी रहेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर सहित कुछ क्षेत्रों में 28 मई को भी बैंक बंद रहेंगे।

सेवाओं पर क्या असर पड़ेगा?

ब्रांच से संबंधित काम जैसे कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरिंग, लोन संबंधी प्रक्रिया और अन्य काउंटर सेवाएं इन दिनों पूरी तरह प्रभावित रहेंगी। हालांकि नेट बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल ऐप और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी, लेकिन कुछ देरी या भीड़ हो सकती है।