MP में ईंधन की चौथी बढ़ोतरी: डीजल ₹100 पार, पेट्रोल ₹116 के करीब

मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस महीने चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। लगातार बढ़ते दामों के कारण कई जिलों में डीजल ₹100 प्रति लीटर के ऊपर पहुंच गया है, जबकि पेट्रोल के भाव ₹115-116 के करीब पहुंच गए हैं।

भोपाल में आज के ताजा भाव:

  • पेट्रोल: ₹114.54 प्रति लीटर
  • डीजल: ₹99.64 प्रति लीटर

राज्य के दूसरे शहरों में स्थिति और कड़ी है। भिंड, बुरहानपुर जैसे जिलों में पेट्रोल ₹115 से ऊपर और डीजल ₹100 से अधिक के स्तर पर पहुंच गया है।

मई में चौथी बढ़ोतरी

तेल कंपनियों ने मई 2026 में अब तक चार बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।

  • 15 मई को करीब ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई।
  • उसके बाद 19 मई, 23 मई और 25 मई को भी क्रमशः 80-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

इन चार बढ़ोत्तरियों से कुल मिलाकर ₹7 से ₹7.5 प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है। तेल कंपनियां इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की महंगाई, पश्चिम एशिया में तनाव और रुपये की कमजोर स्थिति बता रही हैं।