इंदौर: एमवाई अस्पताल के बाथरूम में नवजात शव मिला

एमवाई अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने स्थित बाथरूम में एक नवजात का शव पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही एमवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, सुबह कुछ लोग बाथरूम में गए तो उन्होंने वहां शव देखा। तुरंत सुरक्षा गार्ड को सूचित किया गया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

शव की उम्र करीब तीन महीने बताई जा रही है। शव को पहले अस्पताल के सीएचएमओ कक्ष में रखा गया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि शव अस्पताल के बाथरूम तक कैसे पहुंचा।