सोने-चांदी के भाव में मिलाजुला रुख, MCX पर सोना चढ़ा चांदी गिरी

गुरुवार को भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दामों में उलट-फेर देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दामों में नरमी आई।

MCX पर सुबह 9 बजे सोने का वायदा भाव 114 रुपये की बढ़त के साथ 1,41,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का वायदा भाव 1,487 रुपये टूटकर 2,15,992 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

शहरों में सोने के भाव

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,431 रुपये प्रति ग्राम पर रहा।
  • मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल में 24 कैरेट सोना 14,416 रुपये प्रति ग्राम बिका।
  • चेन्नई में 14,415 रुपये और अहमदाबाद-वडोदरा में 14,421 रुपये प्रति ग्राम रहा।
  • जयपुर में सोने के भाव बढ़े, जहां 24 कैरेट 82 रुपये की तेजी के साथ 14,448 रुपये, 22 कैरेट 75 रुपये चढ़कर 13,245 रुपये और 18 कैरेट 62 रुपये की बढ़त के साथ 10,840 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया।

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 13,229 रुपये प्रति ग्राम पर रहा, जबकि ज्यादातर शहरों में यह 13,214 रुपये के आसपास था। 18 कैरेट सोने में चेन्नई सबसे महंगा (11,029 रुपये) और मुंबई-कोलकाता-बेंगलुरु जैसे शहरों में 10,812 रुपये प्रति ग्राम रहा।

चांदी के खुदरा भाव 

30 जुलाई को चांदी का खुदरा मूल्य 235 रुपये प्रति ग्राम या 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार 

वैश्विक स्तर पर भी रुख मिलाजुला रहा। सोना 0.45 प्रतिशत बढ़कर 4,054 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.70 प्रतिशत गिरकर 57.685 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।