आज यानी 1 अगस्त से पूरे देश में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं। तेल कंपनियों ने इसमें अच्छी-खासी कटौती की है। मध्य प्रदेश में यह सस्ताई करीब 190 से 194 रुपये तक पहुंची है।
भोपाल में अब यह सिलेंडर 2743 रुपये में उपलब्ध होगा। इंदौर में इसकी कीमत 2846 रुपये तय की गई है। राज्य के बाकी शहरों में भी रेट अलग-अलग घटे हैं। रीवा में यह सबसे महंगा यानी लगभग 2991.50 रुपये का रह गया है, जबकि शाजापुर में सबसे सस्ता 2749.50 रुपये में मिलेगा।
होटल-रेस्टोरेंट और खाने-पीने के कारोबार पर असर
इस कमी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग वाले कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय तनाव की वजह से कमर्शियल गैस के दाम काफी बढ़ गए थे। कई जगहों पर यह 3300 रुपये से भी ऊपर पहुंच गया था। महंगाई बढ़ने से कई जगह खाने के रेट 10-15 फीसदी तक बढ़ा दिए गए थे। अब गैस सस्ती होने से आगे चलकर ग्राहकों को भी थोड़ी राहत मिल सकती है।
कैटरिंग वाले बताते हैं कि पहले बड़े आयोजनों में गैस की बढ़ी लागत से प्रति प्लेट कीमतें बढ़ाई गई थीं। अब स्थिति कुछ सुधरने की संभावना है।
घरेलू सिलेंडर पर कोई असर नहीं
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। वे पहले जैसे ही बने हुए हैं।