MP में बारिश का कहर! 18 जिलों में अलर्ट, 3 दिन तक मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र और मानसून द्रोणिका के कारण जबलपुर, रीवा तथा शहडोल संभाग समेत कुल 18 जिलों के लिए अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

रविवार को जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली के अलावा रायसेन और नर्मदापुरम में तेज बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान चार इंच या उससे अधिक वर्षा हो सकती है।

प्रदेश के अन्य कई जिलों- जिनमें भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सतना, मैहर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं, जिसमे हल्की से मध्यम बारिश का क्रम जारी रह सकता है। भोपाल तथा ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ इलाकों में भी 16 से 18 अगस्त के बीच तेज बारिश की संभावना जताई गई है।