संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लेख के जरिए विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने नाम लिए बिना आरोप लगाया कि यह पार्टी ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कमी करके मुसलमानों को आरक्षण देने की योजना बना रही है।
मोदी ने लिखा कि यह बात बहुत चिंताजनक है क्योंकि संविधान बनाने वाले, खासकर डॉ. भीमराव आंबेडकर, धर्म के आधार पर आरक्षण के पूरी तरह खिलाफ थे।
उन्होंने महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन बिल को रोकने का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री के मुताबिक इस साल की शुरुआत में महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में पर्याप्त हिस्सेदारी देने वाला विधेयक विपक्ष के एक दल ने पारित नहीं होने दिया। उन्होंने इसे महिलाओं का अपमान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अनादर बताया।