सारंगपुर: हमेशा से जन कल्याणकारी कार्य में अग्रसर संस्था लायंस क्लब के तत्वाधान में नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय μयूचर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आज पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका मुख्य उद्देश्य दुनिया में एकता का संदेश देना था। प्रतियोगिता का विषय “दुनिया में एकता” ही रखा गया। इसी आधार पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने-अपने हुनर को प्रदर्शित कर ऐसी चित्रकला का प्रदर्शन किया जो किसी भी व्यक्ति को भाव -विभोर कर सकती है। चित्रकला का ऐसा प्रदर्शन और विद्यार्थियों का उत्साह कार्यक्रम का केंद बिंदु रहा। इस आयोजन में ला. महेश शर्मा, ला.रुपेश जोशी, ला. प्रदीप चौहान, ला. मनोज दंडवानी, ला. नितिन परिहार, ला. विनय मकोडिया उपस्थित थे।