कोतवाली टीआई कंचन ठाकुर की तत्परता से फायरिंग धमकी और अड़ीबाजी के आरोपी हुए गिरफ्तार

नर्मदापुरम्: बजरंग चौक ग्वालटोली में दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश के चलते विवाद, फायरिंग धमकी एवं अड़ीबाजी की घटना घटित हुई। कोतवाली प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर द्वारा घटना से संबंधित दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर फरियादी अनुज पिता रामगोपाल मेषकर उम्र 19 वर्ष निवासी बजरंग चौक, ग्वालटोली की रिपोर्ट पर आरोपीगण सूरज पिता राजू कुचबंदिया (उम्र 23 वर्ष) एवं सागर पिता राजू कुचबंदिया (उम्र 24 वर्ष) द्वारा पार्किंग विवाद के चलते गाली-गलोज, मारपीट तथा पिस्टल से फायर कर जान से मारने का प्रयास करने पर अपराध क्रमांक 886/2025 धारा 109, 296, 115 (2), 351 (3), 3 (5) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कराया गया। फरियादी सूरज पिता राजू गौहर उम्र 23 वर्ष निवासी बजरंग चौक, ग्वालटोली की रिपोर्ट पर अभियुक्त प्रथम पिता रामगोपाल मेषकर उम्र 23 वर्ष एवं अनुज पिता रामगोपाल मेषकर उम्र 18 वर्ष को विरुद्ध उसका रास्ता रोककर अड़ीबाजी करने तथा धमकी देने साथ ही आरोपियों द्वारा फरियादी से गाली गलोज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 887/2025 धारा 126 (2), 119 (1), 296, 351(3), 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। दोनों प्रकरणों में आरोपी सूरज कुचबंदिया, सागर कुचबंदिया, प्रथम पिता रामगोपाल मेषकर, अनुज पिता रामगोपाल मेषकर को गिरμतार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली निरी. कंचन सिहं ठाकुर द्वारा उनि हेमंत निशोद, उनि जितेन्द्र चौहान, उनि विशाल नागवे, सउनि संजय रघुवंशी, प्रआर रीतेश यदुवंशी, प्रआर पुष्पेंद्र, प्रआर श्याम सिह, प्रआर चेतन, प्रआर राजकुमार तिवारी, आर कमलेश, आर पर्केश, आर धर्मेन्द, आर सतीष, आर रीतेश, आर प्रदीप, आर विक्की, आर पकंज, आर रवि, आर. वैभव श्रीवास्तव, आर रामकुमार की टीम गठित कर आरोपियो की तलाश कर गिरफ्तार किया।