आज की सुबह भक्ति और अविस्मरणीय स्मृतियों से भरी रही। हमें साक्षात ईश्वर के स्वरूप माने जाने वाले पूज्य संत प्रेमानंद महाराज के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने पूज्य महाराज से एकांत में बातचीत की और उनका कुशलक्षेम पूछा।
इस अवसर पर उन्होंने माँ नर्मदा से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। श्रीमती नारोलिया एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। पूज्य सद्गुरुदेव प्रेमानंद महाराज के दर्शन एवं सान्निध्य का यह क्षण सभी के लिए सचमुच एक असाधारण एवं प्रेरणादायक अनुभव था। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री रंजना मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, जीपीएसओ लोकेंद्र तोमर, नारायण तोमर एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे।