ईडी की कार्रवाई: अनिल अंबानी के घर समेत 40 संपत्तियां ज़ब्त

अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की करोड़ों रुपये की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली है। इसमें अनिल अंबानी के पाली हिल स्थित घर सहित चालिस से अधिक संपत्ति शामिल हैं। यह कार्रवाई उनके और उनके समूह की कंपनियों पर ऋण धोखाधड़ी और धन शोधन की जांच से संबंधित है। मीडिया रिपोर्टों में एक अधिकारी ने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम की जांच के दौरान लगभग ₹3,000 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से ज़ब्त की जा रही है। उनका दावा था कि ज़ब्ती पर एक व्यापक बयान जारी किया जाएगा।

 गौरतलब है कि रिलायंस ने पहले ही किसी भी गड़बड़ी को खारिज कर दिया है। 1 अक्टूबर को HT को ईमेल भेजे गए एक बयान में कंपनी ने कहा, “कथित ₹17,000 करोड़ की राशि और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर से इसका संबंध केवल अटकलें हैं और इनमें कोई सच्चाई या आधार नहीं है।” रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का ध्यान अपनी व्यावसायिक योजना को कार्यान्वित करने पर है।