जगह-जगह हुआ स्वागत, ड्रेस कोड में शामिल हुए समाजजन
अशोकनगर: रविवार को शहर में नामदेव समाज सेवा समिति द्वारा संत शिरोमणि संत नामदेव जी महाराज की जयंती पर भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह की शुरूआत से पहले निमार्णाधीन मंदिर स्थल धर्मेंद्र चौधरी का बगीचा पर पूजा, अर्चना और आरती की गई। इसके बाद चल समारोह का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में महिलाएं पीली साड़ी और पुरुष सफेद कुर्ता पजामा पहनकर शामिल हुए। शोभायात्रा शामिल संत नामदेव जी महाराज के विमान की स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: धर्मेंद्र चौधरी के बगीचा स्थित मंदिर पर पहुंचीं। जहां समाज के गणमान्य नागरिकों, अतिथियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।