भोपाल: अगर आपके घर या कॉलोनी में आवारा कुत्ते है तो उनसे बचके रहना। वह इसलिए कि बीते 10 महीने में आवारा कुत्तों ने 44 हजार से अधिक लोगों को काट लिया है। साल 2023 में राजधानी में कुत्ते के काटने की 8 हजार 124 घटनाएं सामने आई। साल 2024 में यह 16 हजार 387 दर्ज की गई। इस साल अक्टूबर माह तक 44 हजार लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। यह आंकड़े राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम की रिपोर्ट से सामने आए हैं। साल 2020 से 21 तक 5 हजार 523 एंटी रैबीज वैक्सीन वायल की खपत हुई थी। जो साल 2021 से 22 में बढ़कर 7415 और साल 2023. से 24 में 10446 हो गई। इसके अलावा साल 2020 से 21 में केवल 5 वायल रैबीज इम्युनॉग्लोब्युलिन की खपत हुई थी। वहीं साल अक्टूबर 2025 में 65 वायल तक पहुंच गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मुख्य सचिव अनुराग जैन को निर्देशित किया है। हर छह महीने में मादा बच्चों को जन्म देती है। बच्चों की सुरक्षा के लिए वह अतिरिक्त सतर्क होती है।