USA ने वनडे में सबसे बड़ी जीत दर्ज की

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 वनडे टूर्नामेंट में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 243 रनों से हरा दिया। यह किसी भी सहयोगी देश (जो आईसीसी का पूर्ण सदस्य नहीं है) की वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत थी। इसके अलावा, यह वनडे क्रिकेट इतिहास की 20वीं सबसे बड़ी जीत भी थी। रनों के लिहाज से यह दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी वनडे जीत थी। यूएई के कप्तान आलीशान शराफू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए, अमेरिका ने अपने शुरुआती तीन विकेट 28 रन पर गंवा दिए, लेकिन इसके बाद सैतेजा मुक्कमल्ला और मिलिंद कुमार ने चौथे विकेट के लिए 264 रनों की अटूट साझेदारी की। इससे अमेरिका 50 ओवर में 3 विकेट पर 292 रन बनाने में सफल रहा। सैतेजा ने अमेरिका के लिए नाबाद 137 रनों की पारी खेली। मिलिंद ने नाबाद 123 रन बनाए। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने दो विकेट लिए। 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, यूएई की टीम 22.1 ओवर में सिर्फ़ 49 रन पर ढेर हो गई और अमेरिका ने 243 रनों से मैच जीत लिया। यूएई के 10वें नंबर के बल्लेबाज़ सिर्फ़ 10 रन ही बना पाए। यूएई के तीन बल्लेबाज़ खाता भी नहीं खोल पाए। अमेरिका के लिए रुसिल उगरकर ने पाँच और सौरभ नेत्रवलकर ने तीन विकेट लिए।