टिकट चेकिंग से मंडल को 23.29 करोड़ का राजस्व

भोपाल: मंडल के वाणिज्य विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में अबतक सात माह अप्रैल एवं अक्टूबर में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 3,63,279 मामलों से 23.29 करोड़ रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 1,86,907 मामले, अनुचित टिकट के 1,74,700 मामलें एवं 1674 बिना बुक गये सामान के मामलें शामिल है। जबकि केवल अक्टूबर माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 25,171 मामलें, अनुचित टिकट के 23,665 मामलें एवं 196 बिना बुक गये सामान के मामलें पकड़े गए जिससे भोपाल मंडल को केवल अक्टूबर में 49,032 मामलों से कुल 3 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ।