लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 14 जुलाई, 2028 से शुरू होगा। क्रिकेट 100 साल बाद ओलंपिक में वापसी कर रहा है। इस खेल के सभी आयोजन 12 जुलाई से शुरू होंगे। फ़ाइनल 29 जुलाई को खेला जाएगा।
LA28 के सीईओ रेनॉल्ड हूवर ने कहा, “टिकट पंजीकरण जनवरी 2026 में शुरू होगा। लॉस एंजिल्स 2028 अब तक का सबसे बड़ा ओलंपिक होगा। इसमें 36 अलग-अलग खेलों के मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट के लिए 49 स्थल और 18 ज़ोन निर्धारित किए गए हैं। उद्घाटन समारोह 14 जुलाई को और समापन समारोह 30 जुलाई को होगा।”
ट्रायथलॉन और एथलेटिक्स से शुरुआत, स्विमिंग बाद मे
लॉस एंजिल्स में पहला स्वर्ण पदक इवेंट ट्रायथलॉन होगा, जैसा कि सिडनी 2000 में हुआ था। पहले सप्ताह में एथलेटिक्स और दूसरे सप्ताह में तैराकी आयोजित की जाएगी। ओलंपिक इतिहास में पहली बार, महिला टीमें हर टीम खेल में पुरुष टीमों के बराबर या उनसे ज़्यादा होंगी। सभी एथलीटों में 50.5% महिलाएँ होंगी। यह अब तक का सबसे बड़ा महिला प्रतिनिधित्व होगा।