भोपाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लापरवाही बरतने पर एक सुपरवाइजर और एक बीएलओ को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निलंबित कर दिया गया है। बता दे कि मीटिंग के बाद कलेक्टर ने दोनों को एसआईआर सर्वे में लापरवाही करने पर निलंबित किया निलंबित किए गए दो कर्मचारी, सुपरवाइजर अनंत लाल मिश्रा और बीएलओ शुभम प्रताप सिंह हैं। दोनों ने बीएलओ ऐप पर एक भी मतगणना शीट डिजिटल नहीं की थी। एसआईआर सर्वे लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर सिंह ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण कार्य है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
कलेक्टर का निर्देश
भोपाल में कलेक्टर सिंह ने रविवार रात विधानसभा हिसाब से एडीएम, नगर निगम के अपर आयुक्त, ईआरओ, ईपीआरओ, डिप्टी कलेक्टर, आईटी टीम प्रभारी, सभी सुपरवाइजर आदि के साथ बैठक भी की। निर्देश दिए कि सुपरवाइजर अब हर दो घंटे में निर्धारित प्रारूप में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर सिंह ने एसआईआर के लिए अधिकारियों को विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 दिनों के भीतर पूरी की जा सके।
सोमवार को कलेक्टोरेट में बैठक
सोमवार को कलेक्ट्रेट में एक बैठक भी रखी गई है। इसमें एसआईआर समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। कलेक्टर ने सभी ईआरओ को अपने-अपने क्षेत्रों के सभी बीएलओ के काम पर नज़र रखने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। साथ ही कॉल सेंटरों का पूर्ण संचालन करते हुए कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।