कॉलेजों में सुधरेगी पढ़ाई,1239 पदों पर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती

सरकार ने कॉलेजों में पढ़ाई व्यवस्था सुधारने के लिए 1239 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती करेगी। इसके लिए एमपीपीएससी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली बार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान किया गया है।

 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 2022 से अब तक तीन साल में एमपीपीएससी चौथी बार असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्तीं करेगी। इसके बाद प्रदेश के कॉलेजों में सिर्फ 200 पद ही खाली रह जाएंगे। इससे पहले 28 साल 1989 से 2017 तक सिर्फ तीन बार असिस्टेंट प्रोफेसरों की भती हुई थी। इसके जरिए 4913 पद निकाले गए थे। प्रदेशभर में 550 से अधिक सरकारी कॉलेजों में 12 हजार 389 पद स्वीकृत थे, उनमें से 5566 पद खाली हैं। नई नियुक्तियों में 4913 असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ ही 400 से अधिक खेल अधिकारी व लाइब्रेरियन के पद भरे जा रहे हैं। इन भर्ती के बाद पुराने कॉलेजों में बमुश्किल 200 पद ही खाली रह जाएंगे।  

इस बार 19 विषयों के लिए भर्ती की जाएगी। इसकी परीक्षा तीन चरणों में होगी। इधर, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के 23 पदों के इंटरव्यू भी दो माह से वेटिंग हैं, जबकि यह दो दिन में पूरे हो जाएंगे। यह परीक्षा 24 अगस्त को हुई थी। दो माह पहले परिणाम आ चुका है। 23 पदों के लिएरिकॉर्ड आठ हजार आवेदन आए थे।

तीन सालों में हुईं भर्ती …

  • 2022: 34 विषयों के 1669 पद निकाले गए। लाइब्रेरिटन व खेल अधिकारी के पद अलग से निकाले गए।
  • 2024: 23 विषयों के 1918 पद निकाले गए। लाइड्रेरियन व स्पो्टर्स ऑफिसर के पद अलग से निकाले गए।
  • 2025: एक विष्य कंप्यूटर साइंस के 87 पद निकाले गए।
  • 2025: 19 विषयों के लिए 1239 पद निकाले गए।