मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का डंका अब पूरी दुनिया में बज रहा है। हाल ही में न्यूयोंर्क टाइम्स ने 2026 में घूमने वाले 52 जगहों की लिस्ट जारी की है, उसमें बांधवगढ़ टाइगर रिजिर्व का भी नाम है। बाघों के इस गढ़ के लिए यह बड़ा अचीवर्मेंट है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को बड़ी उपलब्धि मिली है और यह मध्य प्रदेश के लिए भी बहुत खास है क्योंकि न्यूयॉर्क टाइम्स की 52 Places to Go 2026 की लिस्ट में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को भी जगह मिली है। मतलब न्यूयॉर्कं टाइम्स ने 2026 में घूमने के लिए जो 52 जगह की लिस्ट जारी की है, उसमें मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को भी जगह दी है।
द न्यूयोर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की जमकर सराहना की है, खासकर उसके बाघ संरक्षण के प्रयासों की जमकर वारीफ की है, जो इस टाइगर रिजिर्व को बाघ देखने के मामले में एक टॉप मॉडल बनाता है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा बाघ
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के सुताबिक वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के मुताबिक धरती पर 5,600 से भी कम बाघ बचे हैं जिनमें से कई भारत के जंगलों में चूम रहे हैं। 1970 के दशक की शुरूआत से संरक्षण प्रयासों की बदौलत भारत में बाचों की आबादी अब दोगुनी हो गई है, जो भारत के लिए बहुत अच्छी खबर है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बाचों के लिए अपनी पहचान रखता है, जो इस टाइगर रिजर्व को एक खास पहचान देता है। बांधवगढ़ में जंगल ही नहीं बल्कि 2000 साल पुराना बाधवगढ़ किला भी है। पौराणिक कथाओं और जन श्रुतियों की माने तो भगवान राम ने ये किला अपने भाई लक्ष्मण को लका पर नजर रखने के लिए उपहार में दिया था। बाघों के अलावा भी यहां कई वन्टा प्राण पशु पक्षी जीव पाए जाते हैं।