भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 83,970 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 60 अंकों की गिरावट है। यह 25,800 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज के कारोबार में रियल्टी और फॉर्मा शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। निफ्टी कारियल्टी इंडेक्स करीब 2.50% नीचे हैं। वहीं फार्मा इंडेक्स 1% नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं आईटी शेयरों में तेजी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.30% ऊपर है।
ट्रंप के ग्लोबल टेरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए ग्लोबल टैरिफ की वैधता पर आज वहां की सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इस फैसले का असर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर पड़ना तय है, इसलिए निवेशक अलर्ट मोड पर हैं। इसके अलावा अमेरिका में आज नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े भी जारी होने हैं, जो फेडरल रिजर्व के अगले कदम की ओर इशारा करेंगे।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.21% ऊपर 4,561 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.14% ऊपर 51,700 पर ट्रेड कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.37% ऊपर 26,250 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.87% गिरकर 4,4,118 पर ट्रेड कर रहा है। 8 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.55% चढ़कर 49,266 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.44% गिरा। एस&पी 500 में 0.007% की तेजी रही।
विदेशी निर्वेशको ने फिर बेचे 2,544 करोड़ रुपए के शेयर
8 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,544.47 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने ?,817.93 करोड़ के शेयर खरीदे। दिसंबर 2025 में एफआईआई ने कुल 34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे डीआईआईने 79,620 करोड़ के शेयर खरीदे। नवंबर महीने में एफआईआई ने कुल ?17,500 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, डीआईआई ने 77,084 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, ब्रेंट क्रूड 3% से ज्यादा महंगा
कमोडिटी मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड 3% से ज्यादा की उछल के साथ 62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) भी 0.87% बढ़कर 58 डॉलर के पार कारोबार कर रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में इसमें गिरावट आ सकती है। शेयर बाजार में कल यानी 8 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 780 अंक गिरकर 84,181 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 264 अंक की गिरावट रही, ये 25,877 पर बंद हुआ। सुबह बाजार की शुरूआत नेगेटिव रही। शुरूआती कुछघंटों में बाजार ने संभलने की कोशिश की, लेकिन अंतिम घंटों में मेटल, ऑयल और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली तेज हो गई।