सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भाजपा नेता पहुंचे शिवालय

प्रधानमंत्री के आह्वन पर आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमवार को प्रदेशभर के शिवालयों में भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता कार मंत्र का जप और विशेष पूजा-अर्चना करने पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस मौके पर विदिशा जिले के उदयपुर स्थित प्राचीन नीलकंठेश्वर मंदिर पहुंचें हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने महाकाल के दर्शन किए। भाजपा संगठन ने मंडल स्तर तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत अपने नेवाओ, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शिवालाय जाकर पूजा-अर्चना करने को कहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदिशा जिले के उदयपुर स्थित प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। वे दोपहर में यहां पर पहुंचे रहे हैं। यहां पर करीब आधा घंटे मुख्यमंत्री रहेंगे। इस दौरान वे ॐकार मंत्र का जप और विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान विदिशा जिले के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शद्धालु भी मौजूद रहेंगे।

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल सुबह उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किया। यहां पर उन्होंनेॐ कार मंत्र का जपकिया। यहां से पूजा अर्चना करने के बादवे खलाम की ओर रवाना हो गए। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भोजपुर पहुंच कर पूजा अर्चना की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसदविष्णुदत्त शर्मा खजुराहो के ऐतिहासिक बाबा मतंगेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर मंत्र जप और आरती की। भाजपा के केंद्रीय संगठन ने सोमनाथ स्वाभियान पर्व पर प्रदेश संगठन को निर्देश दिए थे कि 10 जनवरी को भाजपा के सभी जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, विधायक इसमें सहभागिता करे यह सुनिश्चित किया जाए। इस निर्देश पर शनिवार को भाजपा के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मंदिरों में पहुंचे और पूजा अर्चना कर मंत्र जप किया।