लंदन में 14 वर्षीय सिख लड़की को बंधक बना किया गैंगरेप; 200 सिखों ने फ्लैट घेरकर कराया आजाद

वेस्ट लंदन के हाउंस्लो शहर से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने 14 वर्षीय सिख लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर अगवा किया और एक फ्लैट में बंधक बनाकर उसका सामूहिक यौन शोषण किया। पुलिस की कथित निष्क्रियता के बाद लंदन में रहने वाले सिख समुदाय ने खुद मोर्चा संभाला और लड़की को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

यह मामला तब उजागर हुआ जब उसी बिल्डिंग में रहने वाले एक सिख युवक ने 34 वर्षीय पाकिस्तानी व्यक्ति को सीढ़ियों पर एक कम उम्र की सिख लड़की के साथ देखा। शक होने पर जब युवक ने पूछताछ की, तो आरोपी भड़क गया और उसे दूर रहने की धमकी दी। मामले की संदिग्धता को देखते हुए सिख युवक ने समुदाय के अन्य लोगों को सूचित किया।

फ्लैट में बंधक बनाकर 6 लोगों ने किया रेप

सोशल मीडिया पर डेविड आथर्टन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, आरोपी लड़की को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक फ्लैट में कैद रखता था। पीड़ित लड़की ने रिहाई के बाद बताया कि आरोपी ने 5-6 अन्य पुरुषों को बुलाकर उसके साथ दरिंदगी करवाई। जब उसने भागने की कोशिश की, तो उसे कमरे में बंद कर दिया गया और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने पर मजबूर किया गया।

जब पुलिस ने नहीं सुनी, तो सिखों ने दिखाया दम

सिख युवक का आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद देखते ही देखते आरोपी के फ्लैट के बाहर 200 से अधिक सिख इकट्ठा हो गए। कई घंटों के भारी हंगामे और घेराबंदी के बाद प्रदर्शनकारियों ने फ्लैट के भीतर घुसकर लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला।

कैसे काम करता है यह ‘ग्रूमर गैंग’?

सिख समुदाय के लोगों ने बताया कि यूके में पाकिस्तानी ग्रूमर गैंग का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है जो विशेष रूप से 11 से 16 साल की गरीब या सोशल मीडिया पर अकेली दिखने वाली लड़कियां। महंगे गिफ्ट, प्यार और शादी का झांसा देकर फंसाना। परिवार से दूर कर ब्लैकमेल करना और फिर होटलों या फ्लैटों में भेजकर देह व्यापार कराना।

एलोन मस्क ने भी जताई चिंता

ग्रूमिंग गैंग्स की इन बढ़ती घटनाओं पर अमेरिकी कारोबारी इलॉन मस्क ने भी गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए कार्रवाई न करने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना की है। वेस्ट लंदन के सिखों का कहना है कि पुलिस इन गैंग्स के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठा रही है, जिससे उनके बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।