पत्नी से झगड़े में नाराज, युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर किया सुसाइड का प्रयास

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद सुसाइड का प्रयास करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़कर दो घंटे तक ड्रामा किया।

मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है, जहां भोपाल निवासी दिलीप विश्वकर्मा नामक युवक ने यह घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, दिलीप पेशे से बढ़ई (कारपेंटर) हैं और वर्तमान में कोंडागांव जिले में रहते हैं।

दिलीप की पत्नी दो दिन पहले किसी बात को लेकर उनके साथ झगड़ा होने के बाद बच्चे को साथ लेकर अपने मायके जगदलपुर आ गई थीं। युवक पत्नी को मनाने के लिए यहां पहुंचा, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे मिलने नहीं दिया।

इस बात से आहत होकर दिलीप ने आत्महत्या करने के इरादे से मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उन्होंने काफी देर तक ऊपर से ड्रामा करते रहे, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लगातार समझाने-बुझाने के बाद करीब दो घंटे बाद युवक नीचे उतर आए। फिलहाल युवक को पुलिस कस्टडी में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।