वेंस ने पाक PM से की मुलाकात; ईरान की संपत्ति पर अमेरिका अड़ा

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शनिवार को पाकिस्तान पहुंचे और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से द्विपक्षीय बैठक की। यह मुलाकात ईरान के साथ शांति वार्ता से ठीक पहले हुई, जो पाकिस्तान की मध्यस्थता में आयोजित हो रही है।

अमेरिकी टीम का नेतृत्व वेंस कर रहे हैं। उनके साथ ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शामिल हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर ग़ालिबाफ कर रहे हैं।

ईरान ने वार्ता के लिए दो शर्तें रखी हैं लेबनान में इजरायली हमलों पर तुरंत युद्धविराम और अपनी ब्लॉक संपत्तियों को रिहा करना। अमेरिका इन शर्तों पर अभी पूरी तरह सहमत नहीं है। वेंस ने चेतावनी दी कि ईरान अमेरिका के साथ कोई खेल न खेले।

पाकिस्तान ने दोनों पक्षों को अलग-अलग मिलकर “मेक या ब्रेक” मौके पर रचनात्मक बातचीत की अपील की है। वार्ता में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, प्रतिबंध और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।