एपल का बड़ा बदलाव: टिम कुक CEO पद छोड़ेंगे, जॉन टर्नस लेंगे कमान

एपल ने सोमवार को घोषणा की कि टिम कुक 15 साल बाद सीईओ पद से हट रहे हैं। उनकी जगह कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) जॉन टर्नस 1 सितंबर 2026 से नए सीईओ बनेंगे। टिम कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में बोर्ड में बने रहेंगे। यह फैसला बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सर्वसम्मति से लिया है।

टिम कुक 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद एपल के सीईओ बने थे। उनके नेतृत्व में कंपनी का बाजार मूल्य 350 बिलियन डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गया। उन्होंने iPhone, Apple Watch, AirPods जैसी प्रोडक्ट्स को मजबूत किया और सर्विसेज बिजनेस को बढ़ावा दिया।

कुक ने कहा, “जॉन टर्नस के पास इनोवेशन और नेतृत्व की सही क्वालिटी है। वे एपल के भविष्य के लिए सही व्यक्ति हैं।” टर्नस ने 25 साल से एपल में काम किया है और iPhone, Mac, Vision Pro जैसे प्रोडक्ट्स के हार्डवेयर डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई है।

जॉन टर्नस कौन हैं?

  • उम्र: 51 साल
  • एपल में अनुभव: 25 साल
  • मुख्य योगदान: हार्डवेयर इंजीनियरिंग, ऐपल सिलिकॉन ट्रांजिशन और कई नए प्रोडक्ट लॉन्च