प्रेमिका ने ‘वेस्टर्न प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमी को जिंदा जलाया, हत्या का मामला दर्ज

बेंगलुरु के अंजनानगर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां 27 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी को कथित तौर पर जिंदा जला दिया। आरोपी प्रेमा को बयादराहल्ली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक किरण (27) और प्रेमा एक टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे और पिछले दो साल से रिश्ते में थे।

पुलिस के अनुसार, प्रेमा ने किरण को “वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल” के बहाने घर बुलाया। उसने पहले उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए। इसके बाद पेट्रोल और केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। शुरू में उसने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की, लेकिन जांच में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।