घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी में जोरदार तेजी

घरेलू वायदा बाजार में इस सप्ताह की शुरुआत सोमवार को सोने और चांदी दोनों में मजबूत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों कीमती धातुओं के भाव में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में उत्साह देखने को मिला।

खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर सोने का भाव 426 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,246 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 2,365 रुपये का बड़ा उछाल आया और एक किलोग्राम चांदी 2,33,831 रुपये पर कारोबार कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाल निशान पर और चांदी हरे निशान पर कारोबार कर रही थी, फिर भी घरेलू बाजार में यह तेजी स्थानीय मांग और वैश्विक संकेतों के मिश्रण का नतीजा बताई जा रही है।