तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। मध्य प्रदेश में यह बढ़ोतरी करीब 62.50 से 65 रुपये तक रही है।
नई कीमतों के अनुसार भोपाल में एक सिलेंडर अब 2815 रुपये में मिलेगा। इंदौर में रेट 2919 रुपये, जबलपुर में 3030 रुपये, ग्वालियर में 3037 रुपये और उज्जैन में 2980 रुपये तय किया गया है।
प्रदेश में सबसे ऊंची कीमत रीवा में दर्ज की गई है, जहां 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 3066 रुपये में उपलब्ध होगा। सिंगरौली, सतना, नरसिंहपुर, कटनी और पन्ना जैसे जिलों में भी कीमतें 3060 रुपये से ऊपर पहुंच गई हैं। कई जिलों में रेट तीन हजार के पार हो चुका है।
घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। भोपाल में यह 947.50 रुपये, इंदौर में 970 रुपये और अन्य शहरों में भी पिछले स्तर पर ही बना हुआ है।