रात में पुजारी पर हमला, सुबह नाना-नानी-मां की हत्या: अनूपपुर का सबसे खौफनाक कांड

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। 32 वर्षीय प्रेम सिंह गोंड ने अपने परिवार के चार सदस्यों की डंडे और पत्थर से निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज शहडोल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

मृतक और घायल

पुलिस की जानकारी के मुताबिक मृतकों में 70 वर्षीय नानी भन्नी बाई गोंड, 75 वर्षीय नाना संपत सिंह गोंड, 50 वर्षीय मां अनूपिया बाई और मामा की छोटी बेटी मोनिका शामिल हैं। घायलों में मामा चैन सिंह, दो छोटी बच्चियां चंचल व भारती तथा गांव के पुजारी गंगाराम हैं। बच्ची भारती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुबह प्रेम सिंह ने रस्सी खोल ली और घर लौट आया। घर में नाना-नानी, मां और बच्चे मौजूद थे। उसने अंदर घुसते ही लाठी और पत्थर से हमला शुरू कर दिया। सामने आने वाले हर व्यक्ति पर बेरहमी से वार किए। नाना-नानी और मां की मौके पर ही मौत हो गई। मोनिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

बड़ी बेटी भागकर जंगल की तरफ गई और मामा को घटना बताई। मामा घर पहुंचे तो उन पर भी हमला हो गया। शोर सुनकर गांववाले दोबारा पहुंचे और प्रेम सिंह को फिर से बांध दिया।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए। शवों का पंचनामा तैयार किया जा रहा है। आरोपी प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। बेनीबारी स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी। मामा चैन सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि परिवार ही खत्म हो गया। जो भी सामने आया, उसे बेरहमी से पीटा गया।