26.1 C
Bhopal
June 3, 2025
नई दिल्लीराज्य

खडकवासला से निकली 17 महिला कैडेट्स की पहली टोली: सेना, नौसेना और वायुसेना में देंगी सेवा, एनडीए की 148वीं पासिंग आउट परेड में दिखा नया इतिहास

30 मई 2025 इतिहास में दर्ज हो गया। शुक्रवार को पुणे के खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की 148वीं पासिंग आउट परेड हुई। इस साल पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने 300 से अधिक पुरुष कैडेट्स के साथ स्नातक किया। 2022 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिलाओं को एनडीए में प्रवेश की अनुमति मिली थी। इन 17 कैडेट्स ने 3 साल की कठिन ट्रेनिंग पूरी की, जिसमें ड्रिल, घुड़सवारी और रणनीति प्रशिक्षण शामिल था। ये सभी इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स जॉइन करेंगी।

रिटायर्ड सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कैडेट्स को प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड दिए। जनरल सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार इस ग्राउंड से लड़कियों का बैच भी पास हो रहा है। ये नारी शक्ति को सलाम है। उन्होंने कहा कि ये लड़कियों के लिए ट्रेनिंग का अंत नहीं है, बल्कि नई संभावनाओं की शुरूआत है।

श्रीति दक्ष अव्वल

श्रीति दक्ष ने पहला स्थान हासिल किया है। श्रीतिके पिता एनडीए के पूर्व छात्र रहे हैं। श्रीति के पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर के पद से रिटायर्ड हैं। एनडीए पासिंग आउट परेड 2025 में 339 कैडेट्स को डिग्री दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर पूनम टंडन थीं।

Leave a Comment

Home
Search
YOUTUBE