कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 19 जून को 55 साल के हो गए। आपको बता दे राहुल का जन्म आज ही के दिन 1970 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर हुआ था। सियासी परिवार में जन्मे राहुल विपक्ष का प्रमुख चेहरा है। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री सहित कई पक्ष विपक्ष के नेताओं से उन्हें बधाइयाँ मिली। आइए जानते है किस नेता ने क्या कहा।
सत्ता पक्ष ने यूं दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल को एक्स पर टैग करते हुए लिखा कि ‘लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”
वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू ने उनके साथ तस्वीर शेयर कर लिखा कि “प्रतिपक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएँ, मैं उनके लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करे।”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर खुशियां लेकर आए और आने वाला साल स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो।”
इधर विपक्ष में दिख रहा अलग उत्साह
राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और संवेदना रखते है। साथ ही वो उन लाखों लोगों के लिए सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय करते है जिनकी अवाज को अक्सर अनसुना कर दिया जाता है।
डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राहुल को अपना आदर्श भाई कहा – “जो खून से नहीं, बल्कि विचार, दृष्टि और उद्देश्य से बंधे है।”
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लिखा कि “ नेता प्रतिपक्ष राहुल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। आप हर वर्ग की प्रगति के लिए जो प्रयास कर रहे और जिन बदलावों की अपेक्षा रखते है उसमें अपार सफलता मिले। यही दिल से कामना है।”
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा लिखा “ श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजनकारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएँ।”