New District In MP: मध्यप्रदेश में विदिशा जिले की सिरोंज तहसील को नया जिला बनाने की मांग तेजी से उठ रही है। सिलसिले में स्थानीय विधायक उमाकांत शर्मा ने बीजेपी नेताओं के साथ मिलकर मोहन यादव से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा है।
पहले से ही रहवासी उठा रहे ये मांग
विदिशा के सिरोंज को जिला बनाने की मांग कई नेता और रहवासी वर्षों से उठा रहे है, ऐसे में ये मांग फिर एक बार तेजी से उठ रही है। इसी सिलसिले में सिरोंज के विधायक उमाकांत शर्मा कुछ जनप्रतिनिधियों और भाजपा के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे और अपना मांग पत्र सौंपा।
कई मांग पत्र सौंपे
इसके अलावा उन्होंने और भी कई मांग की। इन शामिल था कि भोपाल एवं बीना ब्यावरी रेल लाइन का सर्वे करवाकर स्वीकृति करने तथा राजधानी परियोजना में जुड़ रहे। आसपास के क्षेत्र के साथ सिरोंज लटेरी को जुड़वाने सहित अन्य जन्य कल्याणकारी विकासकार्यों पर ध्यान दिया जा। उन्होने ये भी मांग उठाई कि आनंदपुर पथरिया को तहसील बनाया जाए।
नागरिक सम्मान कार्यक्रम सिरोंज में आने का न्यौता
विधायक उमाकांत शर्मा ने सिरोंज में होने वाले नागरिक सम्मान कार्यक्रम में आने का न्यौता सीएम को दिया। साथ ही उनका कहना था कि रहवासियों द्वारा सिरोंद को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। ऐसे में इसे अब पूरा किया जाना चाहिए। उनको विश्वास है कि मोहन जनभावना को ध्यान में रखेंगे और जल्द कोई बड़ा फैसला सुनाएंगे।