Police Searching Bangladeshis in Bhopal: दिल्ली के बाद अब भोपाल में अवैध बंगलादेशी घुसपैटियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। उनकी तलाश भोपाल शहर के कोने-कोने में की जा रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई भी बंगलादेशी नागरिक नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस ने अब पश्चिम बंगाल के रहने वाले लोगों का रिकार्ड तैयार करना शुरू कर दिया है। भोपाल में जहां-जहां भी बंगाली रहते हैं, उनसे आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, व्यवसाय समेत अन्य दस्तावेज मांगे रहे हैं। यह बंगाली लोग रोजाना अपने क्षेत्र के थाने में दस्तावेज जमा करा रहे हैं। इतना ही नहीं क्राइम ब्रांच की टीम भी उनके दस्तावेजों को अपने पास रख रही है। जिससे की उनके दस्तावेजों की पड़ताल की जा सके। क्योंकि देश में जहां-जहां भी अवैध बंगलादेशी घुसपैठिये पकड़े गए हैं। उन्होंने एजेंटों के माध्यम से दस्तावेज बनवाए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी निर्देश के बाद भोपाल पुलिस ने अपनी कार्रवाई लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। भोपाल में रह रहे बांग्लादेश और म्यांमार से आए प्रवासियों की जांच शुरू कर दी गई है।
साथ इन नागरिकों के दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। इसके तहत दस्तावेज सत्यापन कर घुसपैठियों की पहचान की जाएगी। इस जांच में ऐसे सभी व्यक्तियों को शामिल किया जा रहा है जो खुद को भारतीय नागरिक बताते हैं, लेकिन उनके दस्तावेजों पर संदेह के घेरे में है। आनेवाले दिनों में राजधानी से और बंगलादेशी मिलने की उम्मीद है। पुलिस और क्राइम ब्रांच इसे लेकर सतर्क बनी हुई है और गहन जांच कर रही है।
एनआईए राजधानी से अब तक पकड़ चुकी है 2 बंगलादेशी कट्टरपंथी
अगस्त 2022 में एनआईए राजधानी भोपाल से कट्टरपंथी बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में नफरती और आपराधिक संलिप्तता वाली सामग्री आॅनलाइन पोस्ट कर देश में कथित तौर पर जिहाद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। बांग्लादेश के नारायणगंज जिला निवासी हमीदुल्ला उर्फ राजू गाजी और मदारीपुर जिले के मोहम्मद सहादत हुसैन उर्फ ह्य अब्दुल्ला को पकड़ा था। दोनों को भोपाल के ऐशबाग इलाके से जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के छह सक्रिय कार्यकतार्ओं और तीन अवैध बांग्लदेशियों की गिरफ्तारी के सिलसिले में पकड़ा गया था।