नाटो चीफ की सीधी धमकी: रूस से कारोबार बंद करें भारत-चीन

NATO chief’s direct threat: नाटो चीफ मार्क रूट ने भारत, चीन और ब्राजील को धमकी दी है कि अगर आप अभी भी रूसियों के साथ बिजनेस कर रहे हैं और उनका तेल और गैस खरीद रहे हैं, तो आप समझ लीजिए मैं 100 परसेंट का सेकेंडरी सैंक्शंस लगाने जा रहा हूं। ये प्रतिबंध बहुत भारी पड़ सकते हैं। ये सैंक्शंस अमेरिका द्वारा इन देशों पर लगाया जा सकता है। उन्होंने बुधवार को अमेरिकी सीनेटरों के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। यह बात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूक्रेन के लिए नए हथियारों की घोषणा और रूस से सामान खरीदने वाले देशों पर कठोर टैरिफ लगाने की धमकी देने के ठीक एक दिन बाद कही गई।

ट्रंप ने खराब की अमेरिका की छवि चीन की सुधरी

प्यू रिसर्च सेंटर ने करीब दो दर्जन देशों में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर कहा है कि दुनिया भर के कई देशों में चीन और उसके नेता शी जिनपिंग के प्रति दृष्टिकोण में सुधार हो रहा है, जबकि अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति दृष्टिकोण में गिरावट आई है। खासकर टैरिफ मामलों को लेकर अमेरिका की छवि वैश्विक स्तर पर लगातार खराब हो रही है। 2020 की तुलना में लगातार अंतर कम हो रहा है।