टेक्सटाइल सेक्टर में वैश्विक निवेश आकर्षित करने पर फोकस

Focus on investment in textile sector: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा का दूसरा दिन मध्यप्रदेश के कपड़ा उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है। यह दिन स्पेन के विश्वस्तरीय फैशन और वस्त्र उद्योगों के साथ मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल सेक्टर के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहेगा। मुख्यमंत्री इस दौरान मध्यप्रदेश की उद्योग-अनुकूल नीतियों, कपड़ा और वस्त्र निर्माण क्षेत्र में संभावित निवेश अवसरों, और पीएम मित्र पार्क जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर निवेशकों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। डॉ. यादव विशेष रूप से ला-कोरुना में टेक्सटाइल सेक्टर में स्थायी निवेश आकर्षित करने और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे, जिससे प्रदेश में अत्याधुनिक वस्त्र निर्माण को बढ़ावा मिल सके।

इंडिटेक्स मुख्यालय का दौरा और उत्पादन केंद्र के रूप में मध्यप्रदेश का प्रचार

अपनी स्पेन यात्रा के दूसरे दिन, 17 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह मेड्रिड से ला कोरुना पहुंचेंगे। ला-कोरुना में वे इंडिटेक्स कंपनी मुख्यालय का महत्वपूर्ण दौरा करेंगे और कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में मुख्य फोकस मध्यप्रदेश को यूरोपीय ब्रांड्स के लिए एक प्रमुख उत्पादन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने पर रहेगा। मुख्यमंत्री ला-कोरुना शहर का भी भ्रमण करेंगे, जहां स्थानीय सरकार और चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त, कई प्रमुख टेक्सटाइल कंपनियों की साइट विजिट भी कार्यक्रम में शामिल है, जिससे प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को और मजबूती मिल सके।

निवेश पर चर्चा और नेटवर्किंग के अवसर

डॉ. मोहन यादव कपड़ा और फैशन कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ निवेश के संबंध में गहन चर्चा करेंगे। निवेशकों और संस्थागत प्रतिनिधियों के साथ एक नेटवर्किंग लंच का भी आयोजन किया गया है, जो संभावित सहयोग के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। ला-कोरुना में, सांसद प्रतिनिधिमंडल द्वारा निवेश के अवसरों पर एक विशेष प्रेजेंटेशन दिया जाएगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री की विभिन्न कंपनियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी होंगी। इन वार्ताओं का उद्देश्य मध्यप्रदेश में वस्त्र उद्योग के लिए बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित कर