भोपाल में ‘लव जिहाद’ और ड्रग्स मामले के आरोपियों पर चला बुलडोजर, करोड़ों की अवैध संपत्ति ध्वस्त

लव जिहाद और ड्रग्स मामले में पकड़े गए यासीन मछली और शाहवर मछली की अवैध संपत्ति पर आज प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई सीएम डॉ. मोहन यादव की कानून व्यवस्था को लेकर की गई उच्चस्तरीय बैठक के बाद की गई है। सीएम ने मंगलवार को इस पूरे मामले की अधिकारियों से जानकारी ली और उसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

ड्रग तस्करी में पकड़े गए यासीन मछली और चाचा शाहवर मछली के परिवार द्वारा करीब 100 करोड़ की जमीन किए गए अवैध कब्जे पर आज प्रशासन ने बुडलोजर चला दिया। एसडीएम विनोद सोनकिया 200 पुलिस जवानों और अमले के साथ आज सुबह 20 जेबीसी व पोकलेन मशीनों के साथ कोकता इलाके में पहुंचे। जहां अतिक्रमण अमले ने मैरिज गार्डन, शादी हॉल, फार्म हाउस, कारखाना और मदरसे को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। ये कार्रवाई अब प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई होना बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यासीन मछली और शाहवर मछली को पुलिस ने ड्रग और अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से पुलिस प्रशासन मछली परिवार की अवैध संपत्ति की कुंडली खंगालने में लगा हुआ था। साथ जिला प्रशासन और नगर निगम भी अवैध संपत्ति की जानकारी जुटा रहा था। कार्रवाई के दौरान लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई ताकि किसी भी तरह के विवाद की स्थिति निर्मित ना हो। आला पुलिस अधिकारी भी मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई चल रही है।

मछली अंडरग्राउंड, मददगार भी गायब

भोपाल में पकड़े गए ड्रग तस्कर यासीन और शाहवर के पकड़ जाने के बाद शारिक मछली गायब है। साथ ही उसकी मदद करने वाले लोग भी भूमिगत हो गए हैं। शारिक मछली कहां है, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान शारिक मछली और उसका परिवार का गायब ही रहा है।