आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिटनेस की बात तो करते हैं, लेकिन व्यस्त दिनचर्या के कारण एक्सरसाइज करने का वक्त नहीं निकाल पाते। जिम जाना, योगा करना या डाइट प्लान फॉलो करना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। ऐसे में एक आसान, असरदार और समय बचाने वाला तरीका है, हर दिन 7000 कदम चलना।
यह कोई कठिन लक्ष्य नहीं है, लेकिन इसके फायदे इतने गहरे हैं कि आप हैरान रह जाएंगे। ये आदत न केवल आपकी फिटनेस बेहतर बनाती है बल्कि शरीर के भीतर चल रही कई गंभीर समस्याओं को भी कंट्रोल करने में मदद करती है। हमारे शरीर को एक्टिव रखने के लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस एक छोटा सा संकल्प कि हर दिन कुछ हजार कदम चलेंगे। चलना हमारे शरीर के लिए सबसे नेचुरल मूवमेंट है, जो बिना किसी भारी एक्सरसाइज के आपकी हार्ट हेल्थ, वजन कंट्रोल, और मेंटल वेलनेस को बेहतर बनाता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं लेकिन जिम या वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं, तो 7000 कदम चलना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। रोजाना इतनी दूरी चलने से शरीर में कैलोरी बर्न होती है और फैट धीरे-धीरे घटने लगता है। यह प्रोसेस स्लो होता है लेकिन लंबे समय तक टिकाऊ होता है, जिससे वजन दोबारा नहीं बढ़ता।
हार्ट हेल्थ को रखे दुरुस्त
हार्ट डिजीज आज के समय में सबसे आम और खतरनाक बीमारियों में से एक है। लेकिन अगर आप हर दिन 7000 कदम चलते हैं, तो आपके हार्ट की मसल्स एक्टिव रहती हैं, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बैलेंस रहता है। इस तरह आपके दिल पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और हार्ट अटैक जैसी स्थिति से बचाव संभव हो जाता है।
ब्लड शुगर, डायबिटीज को रखे कंट्रोल में
जो लोग डायबिटीज या ब्लड शुगर की परेशानी से जूझ रहे हैं, उनके लिए 7000 कदम चलना किसी वरदान से कम नहीं। इससे शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है और शुगर लेवल बैलेंस बना रहता है। लंबे समय तक नियमित चलने से टाइप-2 डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है। शारीरिक सक्रियता का सीधा असर मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है। जब आप चलने जैसी एक्टिविटी करते हैं, तो दिमाग में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो नेचुरल मूड बूस्टर होता ह