पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर की मुंहजोरी: भारत चमचमाती मर्सडीज पाक कबाड़ से भरा ट्रक, सोचो टकराए तो क्या होगा

Pak Army Chief Asim Munir’s retort: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत को धमकी देते देते कई कड़वी सच्चाइयां भी स्वीकार की है। आसिम मुनीर ने भारत की तुलना चमचमाती मर्सडीज कार से की है जो हाईवे पर फरार्टा भर रही है, जबिक मुनीर ने पाकिस्तान को कबाड़ ढोने वाला ट्रक कहा है। उन्होंने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि सोचिए अगर इन दोनों गाड़ियों की टक्कर हो जाए तो नुकसान किसका होगा?

मुनीर ने ये बयान अमेरिका में दिया है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने बचकानी धमकी देते हुए कहा कि अगर भारत की वजह से पाकिस्तान के अस्तित्व पर संकट आता है तो पाकिस्तान आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा। आसिम मुनीर का ये बयान किसी तीसरे देश से भारत के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा दी गई पहली धमकी है। आसिम मुनीर अमेरिका के टैम्पा में एक ब्लैक टाई डिनर पार्टी में शामिल थे। इस पार्टी को पाकिस्तानी बिजनेसमैन अदनान असद ने आयोजित किया था। अदनान असद टैम्पा में पाकिस्तान के मानद काउंसल हैं। आॅपरेशन सिंदूर के बाद आसिम मुनीर का ये दूसरा पाकिस्तान दौरा है। मुनीर ने सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करने पर भारत को धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि हम भारत द्वारा डैम बनाए जाने का इंतजार करेंगे, और भारत जब ऐसा कर लेगा तो फिर 10 मिसाइल से फारिग कर देंगे, सिंधु नदी भारत की फैमिली प्रोपर्टी नहीं है। हमें मिसाइलों की कमी नहीं है। बता दें कि ब्लैक टाई डिनर एक औपचारिक सोशल पार्टी होती है।

ट्रंप की तारीफ कर नोबेल की मांग दोहराई

मुनीर ने कहा कि हमारी सफलता का असली कारण यह है कि हम कंजूस नहीं हैं। अगर कोई अच्छा काम करता है, तो हम उसकी प्रशंसा करते हैं और उसे महत्व देते हैं। इसीलिए हमने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान को प्रतिद्वंद्वी शक्तियों के बीच संतुलन बनाने के लिए मास्टर क्लास देना शुरू कर देना चाहिए।

आपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार …युद्ध अभ्यास

इधर भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं सोमवार को एक ही समय पर अरब सागर में युद्ध अभ्यास करेंगी। यह ड्रिल अगले कुछ दिनों तक चलेगी। भारतीय नौसेना के युद्धपोत 11-12 अगस्त को अरब सागर में अभ्यास करेंगे। दोनों देशों ने अरब सागर में अपनी-अपनी सीमाओं में ड्रिल के लिए नोटिस टु एयरमैन जारी किया है। 7 मई को आॅपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देश अपने-अपने इलाकों में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यास में शामिल और देशों की जानकारी अभी नहीं मिली है।