अडानी को नोटिस भेजने अमेरिकी SEC ने मांगी भारत सरकार से मदद

अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने न्यूयॉर्क की एक अदालत को भारत के कानून मंत्रालय के साथ संपर्क में रहने की जानकारी दी है। उनकी मदद से अरबपति कारोबारी गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। यह मामला पिछले साल दर्ज हुआ था, जिसमें अमेरिकी एसईसी ने इन पर शेयर बाजार से जुड़े नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एसईसी ने न्यूयॉर्क में अमेरिकी जिला न्यायालय के मजिस्ट्रेट जज जेम्स चो को 11 अगस्त को बताया कि अब तक भारतीय अधिकारियों ने अडानी को समन नहीं भेजा है। गौरतलब है कि एसईसी ने नवंबर 2024 ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें यह दावा किया गया कि उन्होंने अमेरिका में अपनी एक कंपनी को रिन्यूऐबल एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत दी थी। हालांकि, अडानी ने इन आरोपों का खंडन किया था।

PM मोदी अगले माह जा सकते हैं अमेरिका टैरिफ टेंशन के बीच ट्रम्प से मुलाकत संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं। वे संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी का यह दौरा सितंबर के आखिरी हफ्ते में हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरे का असली मकसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात कर व्यापार और टैरिफ से जुड़े विवाद सुलझाना है। इस दौरान दोनों नेता एक ट्रेड डील का ऐलान भी कर सकते हैं। संयुक्त राष्टÑ महासभा में मोदी के भाषण के लिए 26 सितंबर का वक्त तय है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा है कि उनकी मोदी से मुलाकात सितंबर में संयुक्त राष्टÑ महासभा की बैठक के दौरान हो सकती है।