WNS में जॉब वैकेंसी: एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट पद पर भर्ती

बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट कंपनी WNS ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह नियुक्ति कंपनी के ऑपरेशन डिपार्टमेंट में की जाएगी। जॉब फुल-टाइम होगी।

WNS (होल्डिंग्स) लिमिटेड एक अग्रणी बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) कंपनी है, जो विभिन्न उद्योगों के क्लाइंट्स को सेवाएँ प्रदान करती है। कंपनी डिजिटल-लेड ट्रांसफॉर्मेशनल सॉल्यूशन्स में विशेषज्ञ है और तकनीकी व एनालिटिकल नॉलेज का उपयोग कर इनोवेटिव सेवाएँ देती है। इसके क्लाइंट्स में ट्रैवल, इंश्योरेंस, बैंकिंग और फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, शिपिंग, लॉजिस्टिक्स और हेल्थकेयर जैसी इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

जॉब प्रोफाइल

  • चयनित उम्मीदवारों को कस्टमर सपोर्ट (विशेषकर चैट प्रोसेस) संभालना होगा।
  • जॉब में फ्लेक्सिबल वीक ऑफ और रोटेशनल शिफ्ट होगी।

आवश्यक योग्यता

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन डिग्री

  • अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स

  • टाइपिंग स्पीड: कम से कम 30 वर्ड प्रति मिनट

  • MS Office का ज्ञान अनिवार्य

  • उम्मीदवार मल्टीटास्किंग और टीम प्लेयर होने चाहिए

  • वेब चैट अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी

सैलरी

  • जॉब पोर्टल Ambition Box के अनुसार, WNS में सीनियर एसोसिएट की औसत वार्षिक सैलरी 4.2 लाख रुपये है।

जॉब लोकेशन

  • इंदौर, मध्यप्रदेश

आवेदन कैसे करें?

  • इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे आवेदन कर सकते हैं।
     [Apply Now]