आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने DPC अरविंद विश्वकर्मा और उनकी पत्नी आरती विश्वकर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिंझिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर की गई।
क्या है पूरा मामला?
DPC अरविंद विश्वकर्मा और उनकी पत्नी पर विद्या निकेतन ककैया स्कूल की मरम्मत और निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के लिए शिकायतकर्ता रविकांत नंदा से ₹1.20 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने पहले ही ₹50,000 की रिश्वत दे दी थी। शेष ₹60,000 देते समय EOW की टीम ने पति-पत्नी को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के समय बनाए गए वीडियो में DPC विश्वकर्मा अपनी कार के डैशबोर्ड से रिश्वत का लिफाफा निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इन पर दर्ज हुआ मामला
EOW ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन 2018 की धारा 7 (ए) के तहत DPC अरविंद विश्वकर्मा उनकी पत्नी आरती विश्वकर्मा और APC अवधेश नारायण पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है आरोपियों को रेस्टहाउस में हिरासत में रखा गया है और आगे की जांच जारी है।