2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक भोपाल में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था: दुर्गा विसर्जन जुलूस के कारण ये रास्ते रहेंगे बंद, जानें वैकल्पिक मार्ग

भोपाल: शहर में दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के कारण 2 अक्टूबर की सुबह से 4 अक्टूबर की शाम तक यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रमुख रूप से 3 अक्टूबर को निकलने वाले मुख्य चल समारोह के कारण शहर के मध्य क्षेत्रों में कई रास्ते पूरी तरह से बंद रहेंगे। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

विसर्जन और चल समारोह की टाइमिंग

दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ़ और हथाईखेड़ा डेम स्थलों पर छोटे जुलूसों के रूप में किया जाएगा।

विसर्जन अवधि 2 अक्टूबर सुबह 8 बजे से 4 अक्टूबर शाम 5 बजे तक रहेगी और चल समारोह 3 अक्टूबर की शाम 7 बजे भारत टॉकीज चौराहे से शुरू होगा।

चल समारोह भारत टॉकीज चौराहे से शुरू होकर इन रास्तों से गुजरेगा और कमलापति घाट पहुँचेगा:

इतवारा चौराहा > गणेश चौक मंगलवारा > गल्ला मंडी हनुमानगंज > छोटे भैया चौराहा > जनकपुरी > जुमेराती > सिंधी मार्केट >  पीरगेट >मोती मस्जिद > रेतघाट और कमला पार्क

कुछ झाँकियाँ पॉलिटेक्निक चौराहा, डिपो चौराहा, भदभदा तिराहा होते हुए प्रेमपुरा घाट की ओर जाएँगी।

प्रतिबंधित मार्ग और यातायात नियम (2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर)

2 अक्टूबर सुबह 8 बजे से 4 अक्टूबर शाम 5 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि  इमरजेंसी सेवाओं (एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड) को छोड़कर हल्के वाहन भी पीक आवर्स में मध्य शहर में नहीं चल सकेंगे।

3 अक्टूबर शाम 7 बजे से भारत टॉकीज चौराहा, अल्पना तिराहे, नादरा बस स्टैंड चौराहा और भोपाल टॉकीज चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शाम 6 बजे से मंगलवारा थाना तिराहा, दयानंद चौक, जुमेराती पानी की टंकी तिराहा की ओर से कोई वाहन घोड़ा नक्कास या नादरा बस स्टैंड की ओर नहीं जा सकेगा।

जुलूस का अगला हिस्सा रेतघाट पहुँचने पर, करबला से रेतघाट और पॉलिटेक्निक से कमला पार्क की ओर भी वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा।

वैकल्पिक मार्ग (Diversions)

यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं:

वैकल्पिक रूट
रोयल मार्केट से भोपाल टॉकीज/नादरारोयल मार्केट से तीन मोहरा, शाहजहांनाबाद थाने के सामने से भोपाल टॉकीज, हमीदिया रोड, नादरा होकर।
भारत माता चौराहा से आगेवाहन भदभदा नए पुल की बजाय IIFM – नेहरू नगर – मैनिट चौराहे से निकलेंगे।
स्टेशन आने-जाने वाले वाहनअशोका गार्डन, 80 फीट रोड, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, मैदा मिल और न्यू मार्केट मार्ग का उपयोग करें। बोगदा पुल से भारत टॉकीज की ओर आवागमन बंद रहेगा।
बैरागढ़/खजूरी से इंदौर रोडलालघाटी, गांधी नगर, एयरपोर्ट तिराहा, मुबारकपुर, नया बायपास और भौंरी से निकाला जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल तैनात रहेगा। यात्रियों से अपील है कि वे ट्रैफिक के निर्देशों का पालन करें।