हमीदिया कॉलेज: एक और हिस्सा गिरा, पर प्रिंसीपल अभी वहीं बैठ रही

भोपाल: हमीदिया प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस (पीएमसीओई) के प्राचार्य कक्ष का एक और हिस्सा रविवारसोमवार की दरमियानी रात करीब चार बजे गिर गया है। इसके बाद भी प्राचार्य डॉ. अनिल शिवानी अपना कार्यालय छोडने तैयार नहीं हैं। जबकि उच्च शिक्षा विभाग ने गत सप्ताह प्राचार्य शिवानी को मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) और स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) से प्राचार्य कार्यालय की जांच करने के आदेश दिए हैं। जांच शुरु हो पाती उसके पहले ही प्राचार्य कक्ष का कुछ हिस्सा गिर गया है। एक दीवार अभी प्राचार्य कक्ष के बाहर सरियों पर अटकी हुई है। यह दीवार कभी भी प्राचार्य कक्ष की तरफ गिर सकती है। गत सोमवार प्राचार्य डॉ शिवानी, प्रो शरद तिवारी और बनारस की हंसा जैन गैलरी से निकले ही कि वहां हिस्सा ध्वस्त होकर गिर गया था। इसके बाद विभाग ने जांच के आदेश दिए। तब से प्रोफेसर, कर्मचारी और विद्यार्थी डर-डरकर प्राचार्य कार्यालय जाने ले हैं। क्योंकि वहां मौत का खतरा मंडरा रहा है, जो कभी भी किसी को अपना शिकार बना सकता है। इसके बाद भी प्राचार्य डॉ. शिवानी प्राचार्य कक्ष में कुर्सी रखकर जमे हुए हैं। यहां तक वे प्रोफेसर, कर्मचारी और अधिकारियों को चर्चा करने के लिए भी बुला लेते हैं। सभी उनके कार्यालय में भगवान का नाम जपते हुए जाते हैं। क्योंकि पता नही कक्ष के बाहर लटकती हुई दीवार कब सरिया तोड़कर अंदर घुसा जाए और अपना शिकार बना लें।