वशाल फिटनेस में ट्रेनर ने कितनी हिंदू लड़कियां टारगेट की, पुलिस ने नहीं की पूछताछ

राजधानी का विशाल फिटनेस सेंटर लव जिहाद के मामले में विवादों में फंस गया है, क्योंकि जिस तरह से हिंदू लड़की को मुस्लिम ट्रेनर होटल में लेकर पहुंचा था, उससे विशाल फिटनेस में हिंदू लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मजहर लंबे समय से विशाल फिटनेस सेंटर में जिम ट्रेनर का कार्य कर रहा है।

दूसरे जिले से मध्यम वर्गीय और गरीब परिवार की हिंदू युवतियां भोपाल में कॉलेज की पढ़ाई करने आती हैं। वह अपना कॅरियर बनाने के दौर में जब होती हैं तो लव जिहाद करने वाले युवक उन्हें अपने जाल में फंसाकर जिंदगी तबाह कर देते हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस मजहर से सख्ती से पूछताछ करती तो उसमें खुलासा हो जाता कि उसने अब तक कितनी हिंदू युवतियों की जिंदगी बर्बाद की है।

गलत आइडेंटिटी का इस्तेमाल फिर भी पुलिस कार्रवाई नही

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि जांच में पता चला कि मजहर ने हिंदू लड़की को फं साने के लिए अपनी गलत आइडेंटिटी बताई थी और झूठे नाम से ही होटल का कमरा बुक किया था। मजहर का मकसद हिंदू लड़की के साथ संबंध बनाना था मजहर पहले से ही दो महिलाओं से निकाह किया था और उसका आठ साल का बच्चा भी है। इस संबंध में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

फुटेज से हो जाएगा खुलासा

भोपाल में विशाल फिटनेस सेंटर के कई सेंटर हैं, लेकिन पुलिस ने अब यह पता लगाने की कोशिश नहीं कि उसने मुस्लिम जिम ट्रेनरों को नौकरी पर रखा है। साथ ही उनका पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया है या नहीं। इसको लेकर पुलिस सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उससे लव जिहाद जैसे मामलों का खुलासा हो जाएगा।